पंकज उधास की पहली कमाई थी सिर्फ 51 रुपये, अब छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति!
17 मई 1951 में एक गुजराती फैमिली में जन्मे पंकज उधास के निधन की जानकारी बेटी नायाब उधास ने शेयर की है. इस खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहोल है |

'चांदी जैसा रंग है तेरा... सोने जैसे बाल' हो या फिर 'चिठ्ठी आई है... आई है चिठ्ठी आई है' जैसे गाने आज भी जुबां पर आ ही जाते हैं, लेकिन इसे गाने वाले मशहूर गजल गायक और वॉलीवुड सिंगर पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे. सोमवार को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे | सिंगर पंकज उधास अपने पीछे करोडो कि सम्पति छोड़ गए है | उनके पीछे उनकी पत्नी फरीदा उधास और दो बेटिया नायाब उधास और रीवा उधास है
परिवार के लिए छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
मुंबई में आलिशान घर और लक्ज़री कार कलेक्शन :- पंकज उधास का मुंबई में आलिशान घर है जो शहर के पेडर रोड पर है | इनके घर का नाम हिलसाइड है | उधास जी के पास कार कलेक्शन भी बहुत लक्ज़री था | उनके पास ऑडी और mercedes जैसी महगी गाडियों का कलेक्शन था जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को शो करता था |
करोड़ों का है पंकज उधास का 3 मंजिला घर
पंकज उधास का घर Hillside जिस पेडर रोड पर स्थित है, वहां वॉलीबुड और बिजनेस जगत की कई दिग्गज हस्तियों का आशियाना है. इस तीन मंजिला आलीशान घर की कीमत भी करोडो में बताई जाती है | दिवंगत गायक इस घर से एशिया के सबसे आमिर इन्सान मुकेश अम्बानी का घर antiliya करीब 300 मीटर कि दूरी पर है |
महज 51 रुपये थी उनकी पहली कमाई
पंकज उधास की पहली कमाई के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने गाने की शुरुआत अपने भाई के साथ उस समय की थी, जबकि चीन और भारत के बीच युद्ध का माहौल था | ऐसे समय में जब देशभक्ति का रंग हर ओर छाया हुआ था पंकज उधास ने एक कार्यक्रम में 'ऐ वतन के लोगों' गाना गाकर सबको अपना फैन बना लिया. खास बात ये है कि इस गाने के लिए उन्हें ईनाम के तौर पर 51 रुपये का ईनाम दिया गया था और यही सिंगिंग से उनकी पहली कमाई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा |
पद्मश्री से सम्मानित थे पंकज उधास
संगीत की दुनिया में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले पंकज उधास को इस सेक्टर में उनके शानदार योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था | उनकी पत्नी फरीदा एक एयरहोस्टेस थी | लेकिन उनकी दोनों बेटियाँ संगीत से जुडी हुई है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें