सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे 1000 रुपये, कब से शुरू होगी केजरीवाल सरकार की महिला सम्मान योजना? यहां पढ़ें फुल बजट

 Delhi Budget 2024 दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने चुनावी साल में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया है। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने की बात कही गई है।

  1. दिल्ली सरकार का दावा- राम राज्य की परिकल्पना, बजट में हर जन का ध्यान
  2. दिल्ली सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये का किया बजट पेश
  3. महिला सम्मान राशि की घोषणा कर चुनावी माहौल में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव
लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की बड़ी घोषणा कर दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 से 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

योजना की पात्रता

बजट भाषण में दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशा ने साफ कहा है कि इस स्कीम का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही दिया जाएगा। इसके लिए महिला के पास दिल्ली का वोटर कार्ड (Voter ID Card) होना जरूरी है।

इसका मतलब है कि अगर किसी महिला के पास उत्तर-प्रदेश, बिहार या कोई अन्य राज्य का वोटर आई-डी कार्ड है तो उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना का लाभ पाने के लिए क्या करना होगा

अभी तक दिल्ली सरकार की तरफ से योजना के नियम व शर्तों की कोई घोषणा नहीं हुई है। परंतु वित्त मंत्री आतिशा के बजट भाषण के अनुसार योजना का लाभ 18 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को आवेदन फॉर्म भरना होगा और घोषणा पत्र देना होगा।

अगर कोई महिला पेंशन स्कीम का लाभ उठाती है या फिर सरकारी कर्मचारी और टैक्सपेयर है तो उन्हें स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन फॉर्म के साथ महिला को आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट (Bank Account) जैसे बाकी जानकारी देनी होगी।






टिप्पणियाँ