GG vs RCB, WPL 2024: दर्ज की सीजन की पहली जीत , गुजरात जायंट्स ने बैंगलोर को 19 रनों से हराया,

 

GG-W vs RCB-W WPL 2024:गुजरात जायंट्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की है.




GG-W vs RCB-W WPL 2024 : गुजरात जायंट्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की नाबाद 85 और लौरा वोल्वार्ड्ट की 76 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई. बैंगलोर के लिए सर्वाधिक रन जॉर्जिया वेयरहैम ने बनाए. जॉर्जिया वेयरहैम ने 48 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रिटचा घोष ने 30 रनों की पारी खेली. गुजरात के लिए एशले गार्डनर ने दो विकेट हासिल किए. गुजरात को लगातार चार हार के बाद जीत मिली है और इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.


मूनी और लौरा के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी
आरसीबी के खिलाफ गुजरात जाएंट्स ने पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 गेंदों में 140 रन की विशाल साझेदारी हुई। लौरा ने 45 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं, कप्तान मूनी 85 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के खिलाफ फीबी 18 रन, एश्ले गार्डनर 0, दयालन एक और वेदा एक रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, कैथराइन ब्राइस एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक विकेट चटकाया।

अंक तालिका में नहीं हुआ कोई बदलाव
गुजरात ने इस जीत के साथ अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। दो अंकों के साथ टीम पांचवें नंबर पर है। वहीं, आरसीबी छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। शीर्ष पर आठ अंकों के साथ दिल्ली की टीम है जबकि तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। चार अंकों के साथ यूपी वॉरियर्स चौथे पायदान पर है। 

टिप्पणियाँ