Honor X9b 5G भारत में लॉन्च: सबसे मजबूत कर्व्ड डिस्प्ले फोन, गाडी चड़ा दो फिर भी नहीं टूटेगा

Honor ने अपने दूसरे स्मार्टफोन Honor X9b को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-बजट स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि यह सबसे मजबूत कर्व्ड डिस्प्ले फोन है, जिसमें 3 लेयर स्क्रीन प्रोटेक्शन दी गई है। फोन हॉनर अल्ट्रा बाउंस 360 डिग्री एंटी ड्रॉप डिस्प्ले के साथ आता है। मतलब अगर फोन गिर जाता है, तो वो बिल्कुल भी टूटेगा नहीं।
क्या है खूबियां
फोन अल्ट्रा लाइटवेट है। इसका वजहन 185 ग्राम है, जबकि फोन में एक बड़ी 5800mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह एक अल्ट्रा थिन फोन है। इसकी थिकनेस 6.98 mm है। यह पहला स्मार्टफोन है, जिसमें SGS 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। फोन में कुल 16 जीबी रैम सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8 जीबी एक्चुअल रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम है। कंपनी का दावा है कि फोन 3 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। फोनो में एडवांस्ड 4nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दी गई है। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड magicOS 7.2 पर काम करता है। अगर कैमरा की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन कैमरा 108MP का है। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेस सपोर्ट के साथ आती है। फोन के साथ 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कीमत
अगर कीमत की बात करें, तो फोन Honor X9b को 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से 3 हजार रुपये डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। फोन को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही 5000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो रही है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और हॉनर वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Bhai ak phone mere ko bhi dila do
जवाब देंहटाएं